नक्सलबाड़ी: महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

शनिवार को भाजपा रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती मनायी गयी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया । साथ ही कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद इस दिन स्वच्छता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने स्कूल व सड़कें सहित आसपास इलाके में सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस मौके पर भाजपा रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल के महासचिव संतोष कुमार राय, सचिव वीरेन सिकदार,किसान महासचिव विजय सिंह, जिला के किसान उपाध्यक्ष स्वपन बर्मन व गोविंद राय सहित अन्य उपस्थित थे।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :






नक्सलबाड़ी: महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

error: Content is protected !!