कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में इडी गठबंधन की ओर से चक्का जाम किया गया है इसका असर संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में है। प्रखंड के बिशनपुर, कन्हैयाबाड़ी, शीतल नगर,चरघरिया इत्यादि जगहों पर चक्का जाम किया गया। साथ ही क्षेत्र के हाट बाजारों में भी दूकानें बंद है।

सुबह से ही इडी गठबंधन के कार्यकर्ता एवं आम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मस्तान चौक पर विधायक हाजी इजहार असफी तो बिशनपुर में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मुखिया पिंटू कुमार चौधरी इसका नेतृत्व कर रहे हैं।
Post Views: 492