बिहार : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पशुपति पारस,चिराग को बताया तानाशाह

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

बैठक में नहीं पहुंचे लोजपा सांसद प्रिंस राज

बिहार :लोजपा में चल रही फूट और पारिवारिक कलह के बीच गुरुवार को पशुपति कुमार पारस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लोजपा के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के निजी आवास पर आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने चाचा पशुपति पारस को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।बैठक में लोजपा सांसद पशुपति पारस. सांसद महबूब अली कैसर, सांसद बीना देवी चंदन सिंह समेत पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया।






जबकि समस्तीपुर के सांसद व चचेरे भाई प्रिंस राज बैठक में नहीं पहुंचे। बता दें कि लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के आवास पर की गई। इसका मुख्य वजह कोरोना संक्रमण को लेकर सरकारी गाइडलाइन बताया जा रहा है।इधर समस्तीपुर के सांसद व चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज के बैठक में नहीं पहुंचना कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ का कहना है कि प्रिंस पारिवारिक कलह में अपने को अलग रखने का प्रयास कर रहे हैं।

इसको लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पशुपति पारस ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मुझे निर्विरोध पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया… हमारे जो साथी पार्टी में किसी बड़े नेता से दुखी होकर पार्टी छोड़कर चले गए हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं।






आग्रह है कि सभी लोग हमारी पार्टी में लौट आएं ।उन्होंने कहा लोक जनशक्ति पार्टी के हमारे कार्यकर्ताओं को मैं विश्वास दिलाता हूं कि लोजपा के अंदर कोई मतभेद नहीं है, कोई विरोध नहीं है, अगर विरोध होता तो मैं निर्विरोध निर्वाचित नहीं होता साथ ही कहा कि प्रजातांत्रित व्यवस्था में ये कहीं नहीं है कि कोई व्यक्ति आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। हमारी पार्टी का जो संविधान है, उसमें प्रत्येक 2-3 वर्ष में अध्यक्ष का चुनाव होना है ।प्रजातंत्र से पार्टी चलती है, प्रजातंत्र से देश चलता है, प्रजातंत्र से संविधान चलता है। चाचा और भतीजे की जब बात है, जब भतीजा तानाशाह हो जाएगा तो चाचा क्या करेगा ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

बिहार : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पशुपति पारस,चिराग को बताया तानाशाह

error: Content is protected !!