किशनगंज :महाकाल मंदिर में मनाया गया वार्षिक महोत्सव,शक्तिपीठ कामख्या के पुरोहितों ने की पूजा

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /संवादाता

सदर थाना क्षेत्र के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में दो दिवसीय महाकाल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बता दे की महोत्सव शनिवार से शुरू हुआ था। रविवार को संपन्न हो गया।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल महोत्सव मनाया गया।महोत्सव को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा था। लेकिन कोविड 19 के कारण इस बार सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया था।मंदिर में सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा जा रहा था।महाकाल महोत्सव को लेकर मंदिर के अंदर व मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। महाकाल मंदिर के अध्यक्ष राजेश दूबे व सचिव चंचल मुखर्जी ने कहा कि पुरोहित साकेत बाबा के सानिध्य में महोत्सव मनाया गया।।मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत ने बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सादगी के साथ महाकाल महोत्सव मनाया गया है।






मंदिर में भक्तों की भीड़ नहीं जुटायी गई थी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष पुराने मूर्ति का विसर्जन कर महाकाल महोत्सव के दिन नये मूर्ति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाती थी लेकिन पत्थर की प्रतिमा स्थापित होने के बाद इस बार शनिवार को नदी में सिर्फ कलश का विसर्जन किया गया। शनिवार को पूजा आरम्भ हुई थी।जिसमे भीड़ नहीं जुटाया गया था।दूसरे दिन रविवार को हवन किया गया।संध्या में आरती आदि पूजा की गई। पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाकाल बाबा की पूजा-अर्चना से आसपास का क्षेत्र बाबा के जयकारे से गुंजायमान हो चुका था।शक्तिपीठ कामख्या से आए मंहतों द्वारा पूजा की गई।






शक्तिपीठ कामाख्या से पंडित खगेन कृष्ण शर्मा, पंडित पवन देव शर्मा पंडित व स्थानीय पुरोहित भोपाल झा के द्वारा बाबा की पूजा अर्चना की गई।सावन का पहला दिन होने के कारण मंदिर में बाबा को जलार्पण किया गया।महोत्सव को सफल बनाने में सत्यम चारुस्त, मीरा सिन्हा, रोहित झा, नीतीश गुप्ता, राजीव बसाक, नितम दास, आदित्य झा, मनोज कुमार, लाल बाबू, शेखर साह, नवीन ठाकुर,अमर शर्मा ,हर्ष केसरी, आदि भक्त ने अहम भूमिका निभाई।यहां बंगाल के अलावे पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज, कटिहार आदि स्थानों से भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।कोरोना संक्रमण को लेकर मंदिर में अत्यधिक भीड़ नहीं जुटाया जाएगा।मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी।




आज की अन्य खबरें पढ़े




किशनगंज :महाकाल मंदिर में मनाया गया वार्षिक महोत्सव,शक्तिपीठ कामख्या के पुरोहितों ने की पूजा