नक्सलबाड़ी:कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई महात्मा गांधी की जयंती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

खोरीबाड़ी/चंदन मंडल

राणीगंज अंचल कांग्रेस – 1 कमिटी की ओर से शनिवार को महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती मनायी गयी। कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया और उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । मौके पर कमिटी के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है।

क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में ही सोचा था। इस अवसर पर रानीगंज अंचल कांग्रेस कमिटी -1के अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रभुराम बर्मन, संतोष झा, शिवनारायण पोद्दार व विश्वनाथ घोष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :






[the_ad id="71031"]

नक्सलबाड़ी:कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई महात्मा गांधी की जयंती

error: Content is protected !!