पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नहाय-खाय से शुरू हुए चार दिवसीय सूर्योपासना के महापर्व छठ पर घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर के मद्देनजर गंगा तटों पर बनाये गये छठ घाटों का दानापुर के नासरीगंज गंगा घाट से पटना सिटी के कंगन घाट तक गंगा तटों पर छठ घाटों की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की साफ-सफाई, स्वच्छता, पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, खतरनाक घाटों की घेराबंदी, गंगा नदी के पानी की गहराई एवं बहाव को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, माइकिंग की सुविधा, व्रतियों के रात्र विश्राम हेतु रोड, छठ घाटों तक पहुँच पथ, चेंजिंग रूम, वॉच टावर एवं छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।
उन्होंने छठ घाटों का मुआयना करने के क्रम में अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि छठ घाटों तक व्रतियों के पहुँचने की सुविधा एवं सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रखें। खतरनाक एवं दललदल घाटों पर लोगों के आवागमन पर पूर्णतः पाबंदी हो।
छठ पूजा के दौरान गंगा घाटों पर वाँच टावर से सतत निगरानी रखी जाए। गंगा के जलस्तर को देखते हुए घाटों की घेराबंदी सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिये घाटों पर पर्याप्त संख्या में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था हो।
छठ घाटों के निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुविधा के लिए छठ घाटों का निर्माण कराया जा रहा था। उसको आज हम तीसरी बार आकर देखे हैं। आज लगभग सभी काम पूरा हो गया है। जिन जगहों पर घाट बना है, गंगा वहां छठव्रतियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी की गयी है। जिन पर छठ घाट नहीं बन सकता है, उसके बारे में लोगों को सतर्क कर दिया जाएगा। तटों पर इस बार काफी अच्छी संख्या में गंगा तटों पर छठ घाटों का निर्माण कराया गया है और लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा का पुख्ता प्रबंध किया गया है।
सीएम ने कहा आज छठ घाटों की तैयारियों को देखकर संतोष हुआ है। छठ घाटों के निर्माण में जुटे लोगों ने काफी मेहनत किया है। शेष जो भी कुछ काम बचा है, उसे तत्काल पूरा कर लिया जायेगा। खतरनाक घाटों की घेराबंदी की गयी है। एहतियात के तौर पर जो भी किया जाना था, किया गया है, जिसे देखकर काफी संतुष्टि हुई है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, विधायक श्री नंदकिशोर यादव, पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण पुलिस महानिदेशक श्री एस०के० सिंघल, अपर मुख्य सचिव गृह श्री चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्री आनंद किशोर, सचिव जल संसाधन श्री संजीव हंस, सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, पटना के प्रमण्डलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड अध्यक्ष श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित पटना नगर निगम, बुडको एवं बिहार राज्य जल पर्षद के वरीय पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सरकारी विद्यालयों में बच्चो को पाठ्य पुस्तक नहीं करवाया गया उपलब्ध,छात्र छात्राओं में नाराजगीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम सरकारी विद्यालयों में सत्र शुरू हुए तीन महीना का समय बीत गया है।लेकिन अब तक वर्ग पंचम से आठवीं तक के बच्चों के हाथों में किताबें नहीं आई है। बगैर किताबों … Read more
- कनीय वैज्ञानिक ने किसानों को किया जागरूक, निंबू फल के बचाव को लेकर किया गया जागरूककिशनगंज /प्रतिनिधि उद्यानिकी अनुसंधान केन्द्र,किशनगंज के पादप कार्यकी विभाग के कनीय वैज्ञानिक डा. मुकुल कुमार ने किसानों के बीच नींबू के फलों के फटने के कारण व बचाव के उपाय बताए । नींबू के पौधे … Read more
- जिला पदाधिकारी विशाल राज ने गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जिला पदाधिकारी विशाल राज ने अनुश्रवण किया। जिला पदाधिकारी विशाल राज कोचाधामन प्रखंड के मजगामा, तेघरिया व अन्य पंचायतों का दौरा कर … Read more
- ठाकुरगंज पुलिस की कारवाई में 172 किलोग्राम गांजा जब्तकिशनगंज जिले के ठाकुरगंज में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 172 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी मुकसूद आलम अशरफी को गुप्त सूचना मिली थी कि ठाकुरगंज-बिधाननगर मार्ग से बिहार में गांजे की … Read more
- किशनगंज में छात्रा के साथ शिक्षक का अश्लील फोटो वायरल,जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक को किया गया निलंबितप्रतिनिधि/किशनगंज किशनगंज में एक कलयुगी शिक्षक ने गुरु और शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है।जिसके बाद पोठिया प्रखंड के सारोगरा +2 विद्यालय में तैनात शिक्षक विजय कुमार को निलंबित कर दिया … Read more
- टेढ़ागाछ प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सुपरवाइजरों के साथ बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री … Read more
- मोहर्रम पर्व को लेकर बहादुरगंज में पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्चमोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम को मनाने को लेकर बहादुरगंज पुलिस प्रशासन के द्वारा शुक्रवार की संध्या फ्लैग मार्च निकाली गयी। जहां अंचल पुलिस … Read more
- बहादुरगंज पुलिस ने भारी मात्रा में शराब किया जब्त,तीन गिरफ्तारबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को जब्त करने के साथ दो चार पहिया वाहन सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार … Read more
- महागठबंधन में शामिल होना चाहती है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने लिखा पत्रराजेश दुबे /किशनगंज बिहार चुनाव को देखते हुए एआईएमआईएम महागठबंधन में शामिल होना चाहती है. करीब एक महीने पहले भी मजलिस पार्टी की तरफ से फोन के जरिये महागठबंधन के सामने गठबंधन का प्रस्ताव रखा … Read more
- टेढ़ागाछ के गड़गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरीटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के गड़गांव गांव में गुरुवार की रात चोरों ने तांडव मचा दिया। गांव के तीन अलग-अलग घरों को एक साथ निशाना बनाते हुए चोरों … Read more
- आषाढ़ के गुप्त नवरात्रि पर माता के नौवें स्वरूप की हुई पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि रुईधासा महाकाल मंदिर में असाढ़ माह के गुप्त नवरात्र पर मंदिर में हो रही पूजा का शुक्रवार को अंतिम दिन था।पहले दिन से अंतिम दिन तक भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। यहां भक्त … Read more
- Kishanganj:21 जुलाई से सिपाहियों का प्रशिक्षण होगा शुरू: पुलिस अधीक्षककिशनगंज/प्रतिनिधि 21 जुलाई से जिले के चकला पुलिस लाइन में नव नियुक्त सिपाहियों का प्रशिक्षण शुरू होगा।जिसमें अररिया जिला बल के 209 पुरुष सिपाहियों का प्रशिक्षण किशनगंज जिला में प्रारंभ होगा।इसे लेकर तैयारी भी शुरू … Read more
- किशनगंज :मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर दर्ज कांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर दर्ज कांड के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की शाम को गिरफ्तार किया है।आरोपी राजकुमार साहनी को कांटी मुजफ्फरपुर का निवासी है।आरोपी को मुजफ्फरपुर से पकड़ा गया।26 जून … Read more
- नेपाल के साथ सीमा जिला समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित,सीमा सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाकिशनगंज/प्रतिनिधि शुक्रवार को डीएम विशाल राज व पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने समाहरणालय स्थित एनआईसी रूम से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेपाल के झापा जिले के अधिकारियों के साथ सीमा जिला समन्वय समिति की … Read more
- मोहर्रम को लेकर टेढ़ागाछ में पुलिस-प्रशासन सतर्क, अंचल अधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया/टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर टेढ़ागाछ प्रशासन ने शांति एवं सौहार्द सुनिश्चित करने हेतु व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास … Read more
- ठाकुरगंज में स्वामी विवेकानंद की 123 वी पुण्यतिथि मनाई गई,श्रद्धांजलि किया गया अर्पितसंवाददाता/किशनगंज देश के महान सन्यासी, विश्व पटल पर भारत क़ो विश्व गुरु बनाने वाले महान संत स्वामी विवेकानंद जी की 123 वी पुण्यतिथि के अवसर पर ठाकुरगंज नगर पंचायत मे अवस्थित स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड … Read more
- किशनगंज:शराब पीने के आरोप में दो लोगों को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है ।उसी क्रम में बुधवार की रात शराब पीने वालों के विरुद्ध रामपुर चेक पोस्ट व विभिन्न … Read more
- किशनगंज:जिला कल्याण पदाधिकारी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजितकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के स्थानांतरण पर गुरुवार को जिला कल्याण विभाग के कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जहा उन्होंने सभी कर्मियों के द्वारा विदाई दी गई।इस मौके पर … Read more
- किशनगंज जिले में तेजी से चल रहा है मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य,मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूकसंवाददाता /किशनगंज मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है ।जिसके बाद जिले के सभी सातों प्रखंडों में वरीय अधिकारियों की निगरानी में गणना प्रपत्र का वितरण किया जा … Read more
- किशनगंज:विकास योजनाओं की हुई समीक्षा,दिए गए जरूरी निर्देशटेढ़ागाछ में पंचायतवार विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित। बीडीओ अजय कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायक सहित अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा। टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय … Read more
- टेढ़ागाछ में सीओ शशि कुमार ने किया गणना प्रपत्र वितरण का निरीक्षणविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला पंचायत के बूथ संख्या 53 एवं 56 में गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत अंचलाधिकारी शशि कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ एंवम … Read more