ठाकुरगंज में स्वामी विवेकानंद की 123 वी पुण्यतिथि मनाई गई,श्रद्धांजलि किया गया अर्पित

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

संवाददाता/किशनगंज

देश के महान सन्यासी, विश्व पटल पर भारत क़ो विश्व गुरु बनाने वाले महान संत स्वामी विवेकानंद जी की 123 वी पुण्यतिथि के अवसर पर ठाकुरगंज नगर पंचायत मे अवस्थित स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड मे स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया.मौके पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल भाजपा नेता अनिल महाराज भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा नें कहा की स्वामी जी विश्व पटल पर सनातन संस्कृति क़ो आगे बढ़ाने का कार्य किया.

स्वामी जी महान विचारक,ओजस्वी वक्ता व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे. मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष सन्नी झा पूर्व नगर उपाध्यक्ष सह पार्षद बबलू दास शम्भू राय पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह नगर निकाय जिला सह संजोजक मनोज चौधरी भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू साह उपाध्यक्ष जितेश चौधरी अल्पसंख्यक मोर्चा के साकिर आलम अभाविप कार्यकर्त्ता राहुल पासवान रंजीत झा हुमान आदि मौजूद रहें.

Leave a comment

ठाकुरगंज में स्वामी विवेकानंद की 123 वी पुण्यतिथि मनाई गई,श्रद्धांजलि किया गया अर्पित

error: Content is protected !!