खोरीबाड़ी:नदी से वृद्ध महिला का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

शनिवार को खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने खोरीबाड़ी स्थित नदी से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया है। मृतक महिला की पहचान उषा रानी राय (62) के रूप में हुई है। वह खोरीबाड़ी स्थित नेताजीपल्ली के रहने वाली थी । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इलाकाई लोगों ने नदी में एक महिला का शव को देखकर खोरीबाड़ी पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है।






मृतक महिला के पुत्र बाबुन राय ने बताया कि उनकी मां का शुक्रवार से कुछ अता पता नहीं चल रहा था और आज उनकी मां मृत अवस्था में उसको नदी से बरामद हुआ। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी घटना हमलोगों के इलाके में पहली बार हुई है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। वहीं खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :






[the_ad id="71031"]

खोरीबाड़ी:नदी से वृद्ध महिला का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!