किशनगंज: बिहार के स्कूली छात्र-छात्राओं को टोक्यो ओलंपिक गेम के लाइव प्रसारण देखने का मिलेगा मौका

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेश पर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने की पहल, छात्रों का पंजीकरण के लिए जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र निर्गत कर दिया है निर्देश

किशनगंज/रणविजय

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित हो रहे टोक्यो ओलम्पिक गेम का लाइव प्रसारण देखने का मौका मिलेगा।इसके लिए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पत्र जारी किया है।मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा जारी पत्र के पत्रांक D.O. No. 12-2/2021-IS-4 दिनांक 12/07/2021 का हवाला देते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक एवम् समग्र शिक्षा) को पत्र निर्गत कर यह निर्देश दिया है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चलने वाला टोक्यो ओलम्पिक गेम का सीधा प्रसारण देखने के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को पंजीकृत कराया जाना है।






अतएव निर्देश दिया जाता है कि उक्त कार्यक्रम का रजिस्ट्रेशन https://pmevents.ncog.gov.in/ लिंक के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करें।गौरतलब हो कि स्कूली बच्चों को टोक्यो ओलम्पिक गेम का सीधा प्रसारण दिखाने के पीछे उद्देश्य यह है कि टोक्यो ओलम्पिक गेम में शामिल खेल और खिलाड़ियों के प्रति बच्चों को प्रेरित किया जाना है।इधर ज्ञात हो कि आज से टोक्यो में आयोजित ओलम्पिक गेम के आयोजन का शुभारंभ हो चूका है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :




किशनगंज: बिहार के स्कूली छात्र-छात्राओं को टोक्यो ओलंपिक गेम के लाइव प्रसारण देखने का मिलेगा मौका