रविवार,21/11/2021,विक्रम संवत 2078,तिथि : द्वितीया, पक्ष:कृष्ण ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें ।
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज का दिन आपको परेशानी से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी और किसी का कर्जा उतारने में सफल रहेंगे, जिस वजह से आप चैन की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि इसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
वृष राशि :आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके घर मे किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें धन खर्च और काम दोनों बढ़ सकते है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप कुछ भविष्य की योजना पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं।
मिथुन राशि :आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके कुछ परिजन आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर हैरान होंगे। आज आप अपनी मेहनत और लगन से यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको अपनी मेहनत और लगन को बनाए रखना लाभदायक रहेगा। यदि नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी उत्तम रहेगा। आज यदि कोई आपकी तारीफ करें, तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा।
कर्क राशि :आज का दिन आप परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार को किया है, तो आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धोखा मिल सकता है। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। भाई से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।
कन्या राशि :आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ भी उठाएंगे। आज आप व्यवसाय में लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, लेकिन जितनी मेहनत आप करेंगे, आपको उतना लाभ नहीं मिल पाएगा, जिसके कारण आपके मन में निराशा हो सकती है, लेकिन आज आप अपने जीवन साथी के साथ सायंकाल के समय कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने भी जा सकते हैं।
तुला राशि :आज का दिन आपके लिए चिंता भरा रहेगा। आज आपको किसी ऐसे काम की चिंता सताएगी, जो आपने किया भी नहीं है। व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आज आपके सामने खड़ी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग कर के उससे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। आज आपकी कुछ परेशानियां तो वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ व्यर्थ की होंगी और आज आपको अपने धन को भी भविष्य के लिए निवेश करने के लिए कोई कठोर योजना बनानी होगी।
वृश्चिक राशि :आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने मन से सही कार्य को कर पाएंगे व लाभ के अवसरों को पहचान पाएंगे। व्यवसाय में आज किसी से आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव भी होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान हो जाएगा।
धनु राशि :आज का दिन आपके लिए हर मामले में शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। लेकिन आज आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके बहुत सारे कार्य लंबे समय के लिए टल सकते हैं। आज किसी नए व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। रात्रि का समय आज आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसायिक उन्नति को देखकर आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर राशि :आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद के लिए आगे आएंगे। आज नौकरी में भी आपके बॉस आप की तारीफ करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपको उन्हें नजरअंदाज करना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें आज किसी पार्टी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि :आज का दिन आपके लिए पारिवारिक एकता बढ़ाने वाला रहेगा। आज यदि आपके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी होगी, तो उसमें परिवार के सभी सदस्य आगे आकर खड़े होंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता बनी रहेगी और आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, बिजनेस के लिए भी अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा अथवा किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
मीन राशि :आज आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा व व्यापार में भी उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे, जिससे आपके कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन आज आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। आज आप अपने दिन का कुछ समय आध्यात्म के कार्य में भी व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने माता पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- निगरानी विभाग की कारवाई में 1 लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ अमीन,मचा हड़कंपकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज में निगरानी विभाग के द्वारा बड़ी कारवाई की गई है जहां एक घूसखोर अमीन को एक लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अमीन की पहचान निरंजन … Read more
- जिला पदाधिकारी विशाल राज ने गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षणबहादुरगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी विशाल राज ने गुरुवार को बहादुरगंज प्रखंड का दौरा कर गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को उनके द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी प्रखण्ड … Read more
- आग लगने से दो घर जलकर राख,लाखो का हुआ नुकसानविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के झुनकी मुसहरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित आशा गांव में बुधवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच … Read more
- टेढागाछ प्रखंड में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हुई समीक्षा बैठक।11 जुलाई को पेंशनधारियों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 49 स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण। किशनगंज (टेढागाछ) विजय कुमार साह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पेंशनधारियों को संबोधित किए जाने के मद्देनजर … Read more
- टेढ़ागाछ PNB की लापरवाही से पेंशनधारी परेशानकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों को लगातार असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पेंशनधारियों के खातों का केवाईसी समय पर पूरा नहीं … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर टेढ़ागाछ सेवा समिति का बोल बम सेवा शिविर शुरू, सांसद प्रदीप सिंह ने किया उद्घाटनटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह श्रावण माह के पवित्र अवसर पर टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अबरखा कांवरिया पथ पर भव्य सेवा शिविर की शुरुआत की … Read more
- सभी विज्ञानों में सर्वश्रेष्ठ महाविज्ञान अध्यात्मवाद है: श्यामानंद झागुरू पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाव भरे उद्बोधन में उल्लेख करते हुए कहा गया विश्व वसुधा को एक सूत्र में पिरोने हेतु अखिल … Read more
- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह 12 जुलाई को पहुंचेंगे किशनगंज,कार्यक्रम को करेंगे संबोधितकोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आगामी 12 जुलाई को किशनगंज आएंगे।इसे लेकर तैयारियां की जा रही है।इस बात की जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष शकील आलम … Read more
- किशनगंज में विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय उच्य पथ 27 को घंटों किया जामएनएच 27 पर दिखा बंद का असर पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओं को हिरासत में लिया जिले के अलग अलग प्रखंड मुख्यालय में भी नेताओ ने किया प्रदर्शन किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज जिले में महागठबंधन … Read more
- किशनगंज:युद्धस्तर पर चल रहा है मतदाता पुनरीक्षण अभियान, वार्ड सदस्य की निगरानी में बीएलओ की सक्रिय भागीदारीटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हाटगाँव पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है। वार्ड सदस्य की निगरानी में यह अभियान पारदर्शिता और … Read more
- टेढ़ागाछ प्रखंड में पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, 11 जुलाई को आयेंगे नतीजेटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड की दो पंचायतों—बैगना और मटियारी—में बुधवार को पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद मतदाताओं … Read more
- किशनगंज :बहादुरगंज में 14 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटरो के द्वारा बुधवार को एकदिवसीय हड़ताल किया गया। संघ के आह्वान पर बहादुरगंज स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी फेसिलेटर एवं आशा … Read more
- उत्पाद विभाग ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तारकिशनगंज /प्रतिनिधि उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार व मंगलवार की रात शराब पीने वालों के विरुद्ध रामपुर चेक पोस्ट व विभिन्न चेक पोस्टों में जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान सोमवार … Read more
- पूर्व विधायक मुजाहिद आलम की अगुआई में सैकड़ों समर्थकों ने सड़क पर उतर कर किया चक्का जामकिशनगंज /प्रतिनिधि महागठबंधन द्वारा आहूत बिहार बंद को लेकर पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम के नेतृत्व में टीम मास्टर मुजाहिद आलम द्वारा जगह-जगह बंद को सफल बनाया गया। टीम मास्टर मुजाहिद द्वारा … Read more
- बहादुरगंज में राजद विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जामनिसार अहमद/बहादुरगंज विधान सभा चुनाव से पूर्व करवाए जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। विपक्षी दल के नेता इसे वोट बंदी कह रहे … Read more
- किशनगंज में मनाया गया अभाविप का 77वां स्थापना दिवस, राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्पगर्ल्स हाई स्कूल परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला इकाई द्वारा 77वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभाग संयोजक अमित मंडल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम … Read more
- इंडी गठबंधन द्वारा किया गया चक्का जाम,संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में इसका असरकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में इडी गठबंधन की ओर से चक्का जाम किया गया है इसका असर संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में है। प्रखंड के बिशनपुर, … Read more
- किशनगंज :दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट,जांच में जुटी पुलिस किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज जिले के महीनगांव खाड़ी बस्ती में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है । इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे … Read more
- बांस-बल्ले के सहारे टेढ़ागाछ में बिजली आपूर्ति, बड़ी दुर्घटना को दे रहा आमंत्रणकिशनगंज /विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हाटगांव पंचायत के वार्ड संख्या-11 में 11,000 वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली आपूर्ति बांस-बल्ले के सहारे की जा रही है, जो क्षेत्र … Read more
- टेढ़ागाछ में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजनबच्चों ने दिखाया दम, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह। टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय टेढ़ागाछ के मैदान में मंगलवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता … Read more
- किशनगंज:पूर्व मुखिया प्रतिनिधि करुणा प्रसाद दास के निधन से शोकटेढ़ागाछ/किशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के पूर्व मुखिया शीला रानी दास के पति पूर्व मुखिया प्रतिनिधि करुणा प्रसाद दास का मंगलवार सुबह 6:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। यह … Read more
News Lemonchoose वेबसाइट पर बहुत ही सस्ते दर पर अपने दुकान ,प्रतिष्ठान, संस्थान या अन्य व्यवसायिक कार्यों का विज्ञापन देकर अपने बिजनेस को लाखो लोगो तक पहुंचाए ।संपर्क करे :9431267283
