प्रतिनिधि/किशनगंज
शादी करने का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार दिघलबैंक थाना क्षेत्र के मंगूरा निवासी आरोपी विजय का पूर्व से ही पीड़िता के घर आना जाना था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फांस लिया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा।
पीड़िता के द्वारा शादी करने का दबाव बनाने पर वह घर से फरार हो गया। गत वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान घर वापस लौटने के बाद वह फिर से पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद विजय के परिजनों ने उसे मारपीट कर भगा दिया।
मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। आखिरकार पीड़िता मामले की शिकायत लेकर पुलिस के समक्ष जा पहुंची। महिला थाने में पीड़िता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।