भाजपा महिला मोर्चा ने रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन,सीएम का फूंका पुतला

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भाजपा रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से बुधवार को महिला पर अत्याचार , बलात्कार भाजपा कार्यकर्ताओं के झूठे आरोप में गिरफ्तार करने के विरोध में एक रैली निकाली गई। इसके बाद धरना प्रदर्शन किया गया।साथ ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। इस दौरान रानीगंज- बिन्नाबाड़ी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा सरकार ने कहा कि आए दिन बंगाल में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनपर अत्यचार हो रहा है। दिन-प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।






उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के फंसाने में तृणमूल कांग्रेस के ही नेता व कार्यकर्ता शामिल रहते हैं। यह ठीक नहीं है। पुलिस को तृणमूल नेताओं के इशारे पर भाजपा को झूठे आरोपों में गिरफ्तार नहीं करना चाहिए । उन्होंने कहा पुलिस को राजनीतिक संघर्ष को लेकर एकतरफा कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। जबकि पुलिस को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। साथ ही दोनों पक्षों देखते हुए कार्यवाही करनी चाहिए, लेकिन पुलिस अपने हरकतों से बाज नहीं आ रही है।

सिर्फ तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है। मनीषा सरकार ने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा की ओर से लगातार कार्रवाई की मांग की गई। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस की मदद से पूरे बंगाल में तृणमूल ने आतंक कायम कर रखा है।इस मौके पर भाजपा रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, युवा मोर्चा अध्यक्ष तापस मांझी, खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :




[the_ad id="71031"]

भाजपा महिला मोर्चा ने रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन,सीएम का फूंका पुतला

error: Content is protected !!