बीजेपी महिला मोर्चा का जिला स्तरीय महा जनसंपर्क अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /बिपुल विश्वास

केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता में काबिज हुए नौ साल पूरे हो गए हैं. नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत फारबिसगंज में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले महा जनसम्पर्क अभियान के तहत महिला मोर्चा के द्वारा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम् के गायन से किया गया.

इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 2014 में शपथ ग्रहण किया था. 2014 से 2023 तक उनका स्वर्णिम नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ. नरेन्द्र मोदी ने इस देश की महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों विकास कार्य किए हैं. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अररिया सांसद प्रदीप सिंह, विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी मौजूद थें. अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर हम लोग घर-घर जाकर महिलाओं को जगाने का काम करेंगे.

2024 में लोकसभा का चुनाव और 2025 में विधानसभा का चुनाव जीत कर केंद्र और राज्य में दोनों जगह अपनी सरकार बनाएंगे.हम सबने यह संकल्प ले लिया है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता पाने के बाद भाजपा सरकार ने देश में कई बड़े अभियान चलाए. इनमें मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कई अभियान शामिल है.

चाहे डिजिटल इंडिया की बात हो या मेक इन इंडिया, देश में इन अभियानों से काफी विकास देखने को मिला है.देश के गरीब परिवार की महिलाओं को मिट्टी के चूल्हे और धुएं से आजादी दिलाने के पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ने 1 मई 2016 को उज्ज्वला योजना की शुरुआत की.प्रधानमंत्री आवास योजना
पीएम आवास योजना मोदी सरकार की अहम योजनाओं में से एक मानी जाती है. इस योजना के तहत सरकार ने शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले निर्धन लोगों को पक्के मकान का वादा किया है.


विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को सबल बनाने के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। उनके विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई है. हम विकास के नाम पर जनता के समक्ष जाकर देश और राज्य में पुनः अपनी सरकार बनाएंगे.उन्होंने ने कहा कि आज महिलाओं में सारी शक्ति विराजमान है। अगर महिलाएं चाह लेंगी तो फिर से इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनेंगे. जिला भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भाजपा को मजबूत करें.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विद्यासागर केशरी,पूर्व बिधायक लक्ष्मी नारायण मेहता,लोकसभा प्रभारी बिजय शंकर चौधरी, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा,अतिपिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, महिला मोर्चा महामंत्री नम्रता सिंह, ज्योति भगत, प्रियंका वर्मा, सुजाता कनौजिया, मुखिया पूजा केसरी, किरण कुमारी, सुशीला देवी, उषा देवी, जूली देवी, सुशीला देवी, ममता कुमारी, पूजा नंदन, रीना जैन, बिना देवी, कौशल्या देवी, नीलम देवी, तिरुपति देवी, शोभा देवी, सविता पासवान, अंबिका देवी,विमल सिंह, गणेश ठाकुर,रंजीत मिश्रा,रजत सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकाश राज, रजत सिंह ,नगर अध्यक्ष अरुण निराला,मनोज झा,जोगबनी के मुख्य पार्षद रानी देवी,अररिया महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष रीना देवी,ज्योति कुमारी,निलिमा साह, अंजनी सिंह, सुनील चौरसिया समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थें.

बीजेपी महिला मोर्चा का जिला स्तरीय महा जनसंपर्क अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित

error: Content is protected !!