सुपौल :परियाही में आग लगने से 5 परिवार के 7 घर जलें, लाखों की हुई क्षति

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें


छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत


छातापुर प्रखंड के लालगंज पंचायत के वार्ड 9 स्थित आदिवासी टोला में दोपहर के 1 बजे अचानक आग लगने से 5 परिवार के 7 घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवारों के सभी आवश्यक समान भी जलकर राख हो गये। मिली जानकारी के अनुसार तिलाठी पंचायत के परियाही वार्ड 9 निवासी
मेनो देवी के घर मे अचानक दोपहर के समय आग लग गई।

जिससे टोले में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लेकिन जबतक लोग आग बुझाने में जुटते तब तक
मेनो देवी पति विजय उरांव के घर से लगी आग अपनी आगोश में पड़ोस के मानो देवी पति तेज नारायण उरांव, रिनो देवी पति सोमी उरांव, रीमा देवी पति विकाश उरांव, खुमनी देवी पति पिंटू उरांव के घरों को भी ले लिया।
इसी दौरान लोगों ने छातापुर थाना व अंचल को आगजनी की घटना की सूचना दी।

जबतक छातापुर थाना से दमकल वहां पहुंची तबतक आग पछुआ हवा के झोकों के साथ उग्र रूप धारण कर परियाही के वार्ड 9 स्थित आदिवासी टोले की 5 परिवार के आधा दर्जन से अधिक घरों को पूरी तरह से अपनी आगोश में ले लिया था। फिर भी छातापुर थाना पुलिस मौके पर जुटते हुए राहत बचाव करने में जुट गये। वही दमकल भी जले घरों के मलवे व समानों को बुझाने के कार्य मे जुटे दिखे। इधर, आगजनी की घटना के बाद बेघर हुए पीड़ित परिवार रोते बिलखते देखे गये।

उनलोगों का कहना था कि अचानक लगी आग से   उनलोगों के खुशहाल यादव टोला तबाह हो गया। आगजनी की घटना में उनलोगों के घर,  घरेलू सामान, कपड़ा , अनाज, बर्तन, जेवरात समेत सभी महत्त्वपूर्ण समान जलकर राख हो गये। कइयों ने कहा कि घर के जलजाने के कारण वे लोग बेघर हो गये है। जिस कारण उन्हें रात खुले आसमान के नीचे बिताने को विवश होना पड़ेगा। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य राज कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों के क्षति का जायजा लिया। वही सभी पीड़ितों को तत्काल अपने स्तर से 1000 रुपए सहायता राशि प्रदान किया। वही सरकारी स्तर से भी राहत दिलवाने की बात पीड़ितों से कही।

सुपौल :परियाही में आग लगने से 5 परिवार के 7 घर जलें, लाखों की हुई क्षति

error: Content is protected !!