रिपोर्ट:सोनू कुमार भगत, सुपौल
छातापुर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को रामपुर पंचायत स्थित रामपुर पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक ने किया । बैठक में मिथिला पुत्र पूर्व रेलमंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र (ललित बाबू) की जयंती आगामी 2 फरवरी को समारोह पूर्वक मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया ।

बैठक में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर आशुतोष झा, पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा , मधुबनी ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष रौशन झा ,सुपौल जिला राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा संरक्षक सीतानंद झा उर्फ सुनील बाबू ,शक्तिनाथ झा के अलावे के सैकड़ो ब्राह्मण महासभा के लोग शामिल हुए।

Post Views: 131