कैमूर :जब तक आपलोगों का अधिकार नहीं मिल जायेगा, तब तब लड़ाई में हमलोग शामिल रहेंगे -सुधाकर सिंह

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मंगलवार को युवा खरवार महासभा बिहार के जिला इकाई कैमूर द्वारा भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में धरती आबा बिरसा मुंडा का जयंती समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता शेभनाथ खरवार व संचालन जितेंद्र खरवार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह व भभुआ विधायक भरत बिंद रहे। कार्यक्रम में सुधाकर सिंह, भरत बिंद व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि खरवार समाज की पहचान के लिए लड़ाई जो जाति प्रमाणपत्र के लिए वर्षेा से लड़ी जा रही है उस लड़ाई में हमलोग तन मन धन से साथ है।

जब तक आपलोगों का अधिकार नहीं मिल जायेगा। तब तब लड़ाई में हमलोग शामिल रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ने कहा कि हमलोग के समाज के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। समतल भूमि और पठारी भूमि के नाम पर प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा जिसका अब सहन नहीं किया जायेगा। जिलाध्यक्ष सुनील खरवार ने कहा कि भभुआ जिला में जो प्रशासनिक पदाधिकारी हमारे समाज के उपर अत्याचार कर रहे हैं।

समतल भूमि के खरवारों पर जाति प्रमाणपत्र के नाम और पाठारी क्षेत्र के खरवारों पर बाघ अभ्यावरण कैमूर के ना पर अब उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर रविशंकर, मनोज खरवार, ओमप्रकाश खरवार, लखन खरवार, प्रवीण खरवार समेत कई मौजूद रहें।

कैमूर :जब तक आपलोगों का अधिकार नहीं मिल जायेगा, तब तब लड़ाई में हमलोग शामिल रहेंगे -सुधाकर सिंह

error: Content is protected !!