कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
चंदौली जिले की पुलिस 50लाख रुपए की हीरोइन के साथ कैमूर के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति ध्रुव नारायण सिंह पुत्र राज गृह सिंह ग्राम शहबाजपुर थाना मोहनिया व धर्मेंद्र बिंद पुत्र स्वर्गीय राम ध्यान बिंद ग्राम खुदरा बिंद पुरवा थाना नुआव दोनों जिला कैमूर के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार चंदौली पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बुधवार को देर रात मोहनिया से हीरोइन की बड़ी खेप बाइक से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धीना अमडा मार्ग से भेजी जाने वाली है।
जिसके बाद पुलिस के द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद पुलिस की टीम अमडा धीना मार्ग पर हेरोइन तस्करों के आने की तलाश करने लगी और सभी वाहनों की तलाशी लेने लगी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर पुलिस के द्वारा उनका तलाशी लिया गया तो उनके पास से 515 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 50लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा दोनों लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।