राशिफल :सोमवार ,25 अप्रैल 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

सोमवार , तिथि दशमी ,विक्रम संवत 2079,पक्ष :कृष्ण ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी अधिकारियों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। इच्छा-विरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि- आज का दिन मिला जुला है ।माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी ।शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन बेचैन हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






कर्क राशि : आज का दिन साधारण रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। बातचीत में संयमित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

सिंह राशि- आज का दिन सुंदर और उत्साहजनक रहेगा । मन प्रसन्न रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

कन्या राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।धैर्य बनाए रखे। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है।






तुला राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।क्रोध से बचे । पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। क्रोध की तीव्रता रहेगी। व्यवहार कुशलता में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख म‍िलेगा।

धनु राशि- आज का दिन साधारण रहेगा। संयमित रहे। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। सेहत का ध्‍यान रखें।






मकर राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा । धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

कुंभ राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा । परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।बेवजह वाद विवाद से बचें।प्रेमी जोड़े आज कही घूमने की प्लानिंग बना सकते है।

मीन राशि- आज का दिन साधारण रहेगा । परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि सम्भव है। खर्चों की अधिकता रहेगी।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन सुंदर रहेगा।










[the_ad id="71031"]

राशिफल :सोमवार ,25 अप्रैल 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

error: Content is protected !!