किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड के झाला पंचायत अंतर्गत आदर्श ग्राम भोजपुर राम जानकी मंदिर में आयोजित 72 घंटे का महा अष्टयाम संकीर्तन भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। इससे पूर्व पंडितों द्वारा रामचरितमानस पाठ के साथ अष्टयाम की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दर्जनों कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम का अखंड जाप संकीर्तन शुरू किया गया। हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अष्टयाम को लेकर मंडप और आसपास के जगहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

हरे राम,हरे कृष्ण की धुन से वातावरण गुंजायमान होता रहा। इस महाअष्टयाम में दर्जनों कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। इस दौरान कृतन मंडली के कालाकारों द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट झांकी से श्रद्धालु भाव- विभोर हुए। कार्यक्रम को देखकर श्रद्धालुगण भक्ति में झूम उठे। दूर-दूर से आये हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं की भीड़ अंतिम दिन इतनी बढ़ गयी कि मेला जैसा नजारा दिख रहा था। रामायण पाठ, हवन पूर्णाहुति,संकीर्तन पुजारियों द्वारा किया गया। अष्टयाम के सफल बनाने को लेकर झाला पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।वही ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखी गई।



