बुधवार, तिथि:पंचमी ,विक्रम संवत 2079,पक्ष :शुक्ल,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति / ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि- मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार होगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पठन पठान मे रुचि बढ़ेगी ।सोशल मीडिया से सावधान रहें आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है
वृष राशि- आज का दिन सुंदर है। मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।माता की स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि :दिन मिला जुला रहेगा।स्वस्थ्य का ध्यान रखे। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।आर्थिक लाभ के लिए एक दो दिन इंतजार करना होगा।
कर्क राशि- आज का दिन शुभ फलदायक है। मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। बातचीत में संतुलित रहें। अपने सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।खुद को जितना संयमित रखेंगे उतना लाभकारी होगा। अनावश्यक क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में मन तो लगेगा, परंतु परिणाम मिलने की संभावना कम है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि- मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।दिन मिला जुला रहेगा। सेहत ठीक रहेगा।माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दे ।
तुला राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। पिता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। साधन रहे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र से धन लाभ हो सकता है।व्यस्त दिनचर्या रहेगी ।
वृश्चिक राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा।खुद को संयमित रखे लाभ होगा। धैर्य रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरतक्की के मार्ग बनेंगे। परंतु स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।स्वस्थ्य अच्छा रहेगा ।
मकर राशि- आज का दिन शुभ फलदायक है आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन भी शांत रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। कारोबार में लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परंतु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे।आप का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।संयमित रहे व्यर्थ का क्रोध मत करे। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लॉटरी सट्टे से दूर रहें।