विक्रम संवत 2078,दिन शनिवार ,तिथि :चतुर्दशी सुबह 7.26 बजे तक,शुक्ल पक्ष ।आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें ।
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज गुरु व राशि स्वामी मंगल गोचर रियल स्टेट के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आज आप कार्य क्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो भविष्य में वह आपके लिए लाभदायक साबित होंगे, लेकिन आज आपकी किसी नई संपत्ति की इच्छा पर विराम लग सकता है, उसमे कुछ विलंब होगा। संतान को साथ आज आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन आपको उसमें वाहन सावधानी पूर्वक चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।सफेद व पीला रंग शुभ है।
वृष राशि :आज गृह कार्यों को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। चंद्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए क्योंकि उसे उतार पाना मुश्किल होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह कर सकते है।

मिथुन राशि :चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का धनु गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।व्यापार में भी आज आपको लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके परिवार के वाद विवाद होने के कारण थोड़ा परेशान रहेगे, लेकिन सायंकाल तक आपके पिताजी की मदद से वह समाप्त हो जाएगा।
पंचांग :18 दिसंबर 2021,शनिवार का दैनिक विस्तृत पंचांग जरूर पढ़ें
कर्क राशि :चन्द्रमा का इस राशि से एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।जो लोग किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई ऑफर मिल सकता है, लेकिन अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि :व्यवसाय में सूर्य के धनु व चन्द्रमा के इस राशि से दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन की बात को सुनकर मन दुखी होगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको व्यापार संबंधी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।नीला व हरा रंग शुभ है।
कन्या राशि :बुध इस राशि से नवम है। मंगल शुभ हैं। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। गुरु का कुंभ गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। अपने खान-पान पर नियंत्रण बरतें व योग और व्यायाम करके भी शारीरिक कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। आज नौकरी कर रहे जातकों को कार्यालय में उनकी मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
तुला राशि :चन्द्रमा इस राशि से अष्टम शुभ हैं। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। जीवनसाथी को आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, फिर भी साले व बहनोई को आज कुछ धन उधार दिया, तो आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। सायंकाल के समय आज आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं।माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
वृश्चिक राशि :घर में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी।शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपने परास्त करके आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपके व्यापार की गति पर विराम लगा सकते है और नौकरी करे जातकों भी आज अपने कार्य क्षेत्र में लोगों से काम से काम रखेंगे, तो यह आपके लिए अच्छा होगा। यदि आपने किसी की बात मानकर किसी कार्य को किया, तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको अपने गुरुजनों का भरपूर साथ मिलेगा।नीला व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।
धनु राशि :आज चन्द्रमा का खष्ठम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा।आज आपको अपने परिवार के किसी भी सदस्य से समय पर मदद न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था, तो आज आप सुधारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को आज अच्छे सामाजिक कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी।पीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।
मकर राशि :चन्द्रमा के वृष व गुरु कुम्भ तथा शनि के इसी राशि में मार्गी होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आपको अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक होगी। आज आप अपनी ससुराल में किसी जन्मदिन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
कुम्भ राशि :चन्द्रमा का वृष गोचर व बुध का वृश्चिक राशि में होना इस राशि के जातकों को शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं।किसी भी निर्णय को लेना पड़े,तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना ले, नहीं तो भविष्य में वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है यदि आवेश में आकर लेगे, तो वह भी आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज आपकी अपने जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आपनी संतान कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।
मीन राशि :चन्द्रमा का तृतीत गोचर जॉब में लाभ दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। मकर का शनि व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। समाज में आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे व किसी से उधार भी लेंगे, लेकिन आज आपको वह भी आसानी से मिल जाएगा। आज अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।
Post Views: 153