पौअखाली (किशनगंज):रणविजय
भारत नेपाल सीमा पर स्थित E कंपनी कद्दूभीठा SSB 19 वीं बटालियन के द्वारा शनिवार को बंदरझूला ग्राम पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोईया (ठाकुरगंज) के वर्ग आठ के छात्र छात्राओं को सीमा दर्शन शिक्षा कार्यक्रम के तहत भारत नेपाल सीमा का भ्रमण कराया गया। ASI. GD अजय कुमार, SI. GD शरत चंद सिंह ने स्कूली बच्चों को भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की महत्ता को समझाया।

साथ ही नो मेंस लैंड, जीरो लाईन, पीलर संख्या आदि की जानकारियां देते हुए बतलाया कि दोनों ही तरफ सीमा से दस गज की दूरी वाला खाली भूभाग नो मेंस लैंड कहलाता है जिसपर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसके अलावे बतलाया कि सीमा पर किसी भी प्रकार की गतिविधि से पहले अत्तराष्ट्रीय नियमों का अनुपालन सभी नागरिकों का कर्तव्य है।
एसएसबी ने स्कूली बच्चों को सीमाक्षेत्र के भौगोलिक, सामाजिक सांस्कृतिक संरचना की जानकारी प्रदान करते हुए उनसे यह अपील की है कि, अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपलोग भी भविष्य में राष्ट्र की सेवा एवम सुरक्षा के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करें। वहीं भ्रमण में मौजूद विद्यालय के प्रधान शिक्षक अब्दुल मलिक ने कहा कि, इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में बौद्धिक विकास की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। बच्चों में किसी खास जगह स्थान की व्यवहारिक जानकारियां उनकी गुणात्मक शिक्षा में काफी सहायक सिद्ध होती हैं। भ्रमण कार्यक्रम में इस दौरान सहायक शिक्षक सुधीर कुमार गणेश, जय प्रकाश मंडल, रामायण कुमार रंजन, सत्य प्रकाश चौबे, नीरज कुमार यादव शामिल थें।