चाकू की नोक पर युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा बुधवार को उसवक्त हुआ जब पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार 10 दिन पूर्व पीड़िता निजी कार्य से पड़ोस के बाजार गई थी। जहां से लौटने के क्रम में गांव के एक युवक ने सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म कर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता लोकलाज की खातिर चुप रह गई। लेकिन पति को घटना की जानकारी दिये जाने के बाद पति उसे लेकर न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचा।

[the_ad id="71031"]

चाकू की नोक पर युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!