राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू एनडीए और यशवंत सिन्हा विपक्ष के होंगे उम्मीदवार 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

देश /डेस्क

 देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगा दी है । भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगी है। वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है ।मालूम हो कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रोपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार होंगी। 

भाजपा संसदीय बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ने उनके उम्मीदवारी की घोषणा की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य बोर्ड की बैठक में शामिल हुए ।मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है  विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान तय माना जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है 29 जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल के आधार पर भाजपा मजबूत स्थिति में है । 

राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू एनडीए और यशवंत सिन्हा विपक्ष के होंगे उम्मीदवार 

error: Content is protected !!