भारतीय रेडक्रास जिला शाखा भभुआ की वार्षिक आम बैठक मे जिला शाखा की प्रबंध समिति का किया गया चुनाव

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भारतीय रेडक्रास जिला शाखा भभुआ की वार्षिक आम बैठक जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष रेडक्रास जिला शाखा द्वारा नामित निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की अध्यक्षता में मंगलवार को शाखा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें रेडक्रास बिहार प्रदेश शाखा के चेयरमैन डॉ. विनय बहादुर सिन्हा मुख्य अतिथि तथा जिला शाखा चेयरमैन डॉ. रामेश्वर प्रसाद सिंह, वरीय चिकित्सक डॉ. दाऊ प्रसाद सिंह, डॉ. कौशल किशोर श्रीवास्तव एवं डॉ. जयशंकर मिश्र विशिष्ट अतिथि थे।


रेडक्रास सचिव प्रसून कुमार मिश्र ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया तथा शाखा का प्रगति प्रतिवेदन एवं आय-व्यय विवरणी प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक श्री तिवारी ने रेडक्रास से अपने लंबे जुड़ाव के हवाले से इसे विश्व का अग्रणी मानवतावादी संगठन बताया। उन्होंंने जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अतिथियों ने रेडक्रास जिला शाखा द्वारा विशेष कर कोरोना महामारी के दौरान किए गए सेवाकार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।







आजीवन सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला शाखा की प्रबंध समिति का चुनाव किया। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा डॉ. बीबी सिन्हा, डा. दाऊ प्रसाद सिंह, डॉ. आर पी सिंह, प्रसून कुमार मिश्र, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, रवि कुमार सिन्हा, छोटेलाल शुक्ल, अनिल तिवारी, गोपाल प्रसाद, शिव प्रकाश राय, अभिषेक कुमार सिंह प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए और उन्हें शपथ दिलाई गयी।


नवनिर्वाचित प्रबंध समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर डा. रामेश्वर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष रवि कुमार सिन्हा, सचिव प्रसून कुमार मिश्र एवं राज्य प्रतिनिधि के पद पर डा. बी बी सिन्हा निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाची पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में सहयोग हेतु सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।


बैठक में वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार तिवारी,अरुण कुमार तिवारी, सतीश कुमार सिंह, उदय प्रकाश शुक्ल, बालचंद राम, लक्ष्मीकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, जितेंद्र उपाध्याय, स्वयंसेवक डा. अशोक कुमार सिंह देवलाल पासवान, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय, रविशंकर अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, मदन तिवारी, अरविन्द कुमार, पं. काशीनाथ मिश्र, दिनेश तिवारी, अनुपम राय, विपिन विहारी पाण्डेय, रामानंद पाठक, श्रीमती पुष्पा राय, गोपाल तिवारी, संजीव कुमार सिंह, शिव प्रकाश पाण्डेय, धनंजय तिवारी, चंद्रशेखर यादव, प्रशांत कुमार, श्यामनंदन त्रिपाठी, विनोद तिवारी, विजय कुमार चौबे , राकेश कुमार, विजय प्रकाश सहित काफी संख्या में आजीवन सदस्य उपस्थित थे।











[the_ad id="71031"]

भारतीय रेडक्रास जिला शाखा भभुआ की वार्षिक आम बैठक मे जिला शाखा की प्रबंध समिति का किया गया चुनाव

error: Content is protected !!