किशनगंज /सागर चन्द्रा
दहेज की खातिर नवव्याहता को शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल देने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के हरिनगर वार्ड नंबर सात निवासी पीड़िता निकिता सिन्हा की लिखित शिकायत पर महिला थाना में कांड संख्या 17/22 दर्ज करने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने शहर के उत्तरपाली सीडब्ल्यूसी रोड निवासी सौभिक सिन्हा पिता ननील सिन्हा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
वहीं पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी गत चार मार्च को रेलकर्मी सौभिक के साथ हुई थी। शादी के वक्त मायके वालों ने उसके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए ससुराल वालों को उपहार स्वरूप नगद रुपये, सोने के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान दिये थे। लेकिन शादी के बाद से ही दहेज लोलुप पति और ससुराल वाले 50 लाख रुपये की मांग कर उसे शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिनों के बाद गेणीगेरा कर्नाटक लेकर चला गया।
जहां वह इलैक्ट्रोनिक सिग्नल मेनटेनर के पद पर कार्यरत है। लेकिन गेणीगेरा में उसपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति सौभिक उसे तरह तरह से प्रताड़ित करने लगा। पति उसे जबरण शराब पिलाने की कोशिश करने लगा। इतना ही नहीं उसके सामने ही पति दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने लगा और पीड़िता पर भी गैर मर्द के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।
जिससे निकिता घबरा गई और गत 21 मार्च को किसी तरह पति के चंगुल से निकलकर अपने मायके पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद जब पीड़िता ने अपने मायके वालों को सौभिक के कुकृत्य की जानकारी दी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। मायके वाले फौरन निकिता के ससुराल पहुंचे। लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग पर अड़ गए। घटना के बाद पीड़िता के मायके वालों ने स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। नतीजतन निकिता न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंच गई।




Post Views: 166