एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के चारों पूर्व विधायक एक साथ प्रचार अभियान में जुटे, प्रचार के अंतिम दिन झोंकी ताकत

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कैमूर के चारों विधानसभा के पूर्व विधायक एक साथ प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।बता दे की आज प्रचार का अन्तिम दिन है और सभी नेताओ ने ताकत झोंक दिया। इसी क्रम में एमएलसी चुनाव को लेकर जिले के चारों पूर्व भाजपा विधायक भगवानपुर प्रखंड में पहुंचकर डोर टू डोर जाकर एमएलसी प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह के लिए वोट मांग मांगा। बता दें कि 4 अप्रैल को एमएलसी का चुनाव के लिए मतदान होना है। जिसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने संतोष कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।






उन्हें जीत सुनिश्चित कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड से लेकर जिला एवं पूर्व विधायक सभी लोग एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। ताकि हर हाल में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार सासाराम कैमूर सीट से विजय हासिल करें। इसी को देखते हुए शनिवार को कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, मोहनिया के विधायक निरंजन राम, भभुआ के पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडे एवं चैनपुर के पूर्व विधायक सह मंत्री ब्रजकिशोर बिंद के द्वारा गांव गांव जाकर भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह को जिताने का अपील किया ।

पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर बिंद ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन के 24 सीटों पर सभी उम्मीदवार जीतेंगे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी से अलग हटकर कार्य करने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार हर हाल में चुनाव जीत रहा है उसे कोई रोकने नहीं जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, हम के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रघुवंश राम,वीणा श्रीवास्तव अजय सिंह जदयू राज्य परिषद सदस्य, रामप्यारे ठाकुर, राधेश्याम पासवान, मधु कांत सिंह, रामलाल पासवान, डॉ. प्रदीप रंजन, आदि कई एनडीए के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।











एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के चारों पूर्व विधायक एक साथ प्रचार अभियान में जुटे, प्रचार के अंतिम दिन झोंकी ताकत

error: Content is protected !!