किशनगंज में सैकडो कर्मियों को मिला सम्मान: विशेष विकास शिविर और आयुष्मान कार्ड अभियान में बेहतर कार्य के लिए दिए गए प्रशस्ति पत्र

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में विशेष विकास शिविर और आयुष्मान कार्ड अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अबदाली ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

सम्मानित होने वालों में विकास मित्र, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत कार्यपालक सहायक और स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल रहे। कार्यपालक सहायक गौरव कुमार सिन्हा को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और कार्य कुशलता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रखंड विकास अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। विशेष विकास शिविर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आगे बीडीओ ने कहा, इस सम्मान समारोह से कर्मियों में उत्साह का संचार हुआ है। यह सम्मान उनके अच्छे प्रयासों को मान्यता देने के साथ-साथ समाज में विकास और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है। वही इस दौरान अंचल अधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, प्रखंड अल्पसंख्यक पदाधिकारी सहित सैकडो कृमि मौजूद रहे।

Leave a comment

[the_ad id="71031"]

किशनगंज में सैकडो कर्मियों को मिला सम्मान: विशेष विकास शिविर और आयुष्मान कार्ड अभियान में बेहतर कार्य के लिए दिए गए प्रशस्ति पत्र

error: Content is protected !!