अररिया/बिपुल विश्वास
जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड से अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया की गई।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से विधि व्यवस्था, चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं बाढ़ सहाय्य के साथ-साथ भू-समाधान पोर्टल, उत्पाद के कार्यों, याना/ओ०पी० में सी०सी० कैमरा का अधिष्ठापन/अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अन्तर्गत जिलास्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति के कार्यों की प्रगति, जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स के कार्यों की प्रगति आदि की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर अपने प्रखंड थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित करेंगे। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज/सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/थानाध्यक्ष/सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय एवं उक्त विभागों से संबंधित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल/प्रखंड मुख्यालय से जुड़े रहे। वहीं इस बैठक में भौतिक रूप से सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।