किशनगंज महाकाल सेवा समिति को किया गया सम्मानित

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/ संवाददाता

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप कुमार जयसवाल ने सोमवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान महाकाल सेवा समिति किशनगंज को सम्मानित किया।

प्रशासनिक विभाग को सहयोग देने वाली तमाम सेवा शिविर एवं संस्थान व शिव भक्तों की सेवा व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल मुखर्जी,सूचित कुमार सिंह,मुकेश कुमार साहा, प्रदीप गुप्ता, विश्वजीत कर्मकार आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही किशनगंज सेवा सदन के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल मुखर्जी ने कहा कि ये किशनगंज और हमारे लिए गौरव की बात है की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल के प्रयास से हमें भी सम्मानित किया गया।साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आए कई सेवा शिविरों को सम्मानित किया गया है।

किशनगंज महाकाल सेवा समिति को किया गया सम्मानित