जातिगत जनगणना की सूची सार्वजनिक करे राज्य सरकार -बीजेपी 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

जातीय जनगणना की सूची सार्वजनिक करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने ठाकुरगंज में नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ।हाथो में राज्य सरकार के विरोध में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।भाजपा नेताओ ने राज्य सरकार पर साजिश के तहत सूची को सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया ।भाजपा नेताओ ने कहा की भाजपा शुरू से जातीय जनगणना के पक्ष में थी लेकिन राज्य सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के तहत भाजपा को बदनाम करने की साजिश रखी। भाजपा नेताओ ने सरकार को दलित विरोधी बताया है। 

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान सभा संयोजक मोहन सिंह, भूतपूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवकी अग्रवाल, वरिष्ठ एवं पूर्व भाजपा नगर कोषाध्यक्ष नरेश जैन, जिला महामंत्री बिजली सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री बिप्लब कर्मकार, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भूतपूर्व नगराध्यक्ष – अनिल महाराज, अमित सिन्हा, मनमोहन साह, वरिष्ठ कार्यकर्ता बच्चू मंडल,भाजपा नगर अध्यक्ष ठाकुरगंज अतुल सिंह, मंडल अध्यक्ष – अशोक सिन्हा, धर्मलाल सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष – विमल कुमार गणेश, प्रदीप कुमार सिंह, बीरबल शर्मा, सुभाष यादव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षता अनुपमा ठाकुर, साधना हालदार, अंजली मंडल, बिट्टू सह, अमरेंद्र मंडल, अजय राय, राजीव झा, गोपेश यादव, के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन पर उपस्थित रहे।

जातिगत जनगणना की सूची सार्वजनिक करे राज्य सरकार -बीजेपी 

error: Content is protected !!