दिघलबैंक में ग्रामीणों के साथ अधिकारियो ने की बैठक ,समस्याओं से हुए अवगत

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

पंचायत भवन में स्थानीय प्रशासन ने सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक का किया आयोजन

किशनगंज /दिघलबैंक /प्रणव मिश्रा

गृह मंत्रालय के निर्देश पर सोमवार को धनतोला पंचायत भवन में स्थानीय प्रशासन के द्वार सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दिघलबैंक सीओ मो. अबु नसर ने की। सीओ ने सीमावर्ती ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सामाजिक,आर्थिक विकास, ग्रामीणों की समस्या आदि की जानकारी ली। साथ ही लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए उनसे सुझाव भी लिया गया।

उन्होंने लोगों से सरकारी सेवा में कोई परेशानी होने पर खुलके बात करने को कहा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा पड़ोसी देश नेपाल के साथ हमारा रोटी बेटी का संबंध है। इसे और कैसे अच्छा बनाया जाय इसपर सभी को गंभीरता पूर्वक विचार करना है।

बैठक में दिघलबैंक थाना के एसआई सुरेश प्रसाद, पूर्व मुखिया नजरुल इस्लाम,उप मुखिया गौतम लाल गणेश,उप सरपंज तिलेश्वर गणेश,मो. अकबर, अबु कलाम, रविन्द्र हांसदा, किंवा राम,रामा नंद रॉय, कैलाश रॉय,मो.अख्तर,देव नंदन सहित सीमावर्ती क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण महिलाएं व अन्य लोग उपस्थित थे।

[the_ad id="71031"]

दिघलबैंक में ग्रामीणों के साथ अधिकारियो ने की बैठक ,समस्याओं से हुए अवगत

error: Content is protected !!