राहुल गांधी की सजा पर रोक से कांग्रेस पार्टी को मिली संजीवनी,पार्टी ने बताया इंडिया की जीत 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

डेस्क :सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को ‘मोदी’ सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल है। सजा पर रोक लगने से पार्टी को नई संजीवनी मिली है।

मालूम हो की राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड से लेकर देश के अलग अलग राज्यो में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जोरदार जश्न मनाया है। सजा पर रोक के बाद रोबर्ट वाड्रा ने इसे राहुल गांधी और परिवार के लिए खुशी का क्षण बताते हुए कहा की फैसले के बाद न्यायिक प्रक्रिया के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ेगा ।

उन्होंने कहा की अब इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। वही फैसला आने के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कहा की लोकतंत्र की जीत हुई है, संविधान की जीत हुई है।

ये सिर्फ राहुल गांधी जी की नहीं, भारत की जनता की जीत है। 

उन्होंने कहा की राहुल गांधी जी सच्चाई और देशहित के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किलोमीटर से ज्यादा चलकर सभी वर्ग के लोगों से मिले हैं, उन सबकी दुआएं हमारे साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनको डिसक्वालीफाई करने में सिर्फ 24 घंटे लगाए गए थे, अब देखना है कि उन्हें रीइन्स्टेट कब करते हैं।यह लोगों की जीत है, वोटरों की जीत है।वही कांग्रेस पार्टी ने इसे इंडिया की जीत बताया है।

राहुल गांधी की सजा पर रोक से कांग्रेस पार्टी को मिली संजीवनी,पार्टी ने बताया इंडिया की जीत 

error: Content is protected !!