टेढ़ागाछ में बाढ़ जैसे हालात से जन जीवन अस्त व्यस्त
टेढ़ागाछ/किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश होने से क्षेत्र के सभी नदियों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए है।जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस रहा है।वहीं कई जगहों पर कटाव भी हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चिल्हनियां पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 के संथाल टोली में बाबूलाल मराण्डी का पक्का मकान रेतुआ नदी के कटाव से क्षतिग्रस्त हो गया है।

चिल्हनियां पंचायत के वार्ड नंबर 15 में चैनपुर से देवरी जाने वाली सड़क दो जगहों में ध्वस्त हो गयी है।जिससे यहॉ के लोगों का आवागमन ठप है। चिल्हनियां पंचायत के वार्ड नंबर 15 स्थित बिहार टोला मुसहरी एवं देवरी में दर्जनों परिवारों के घरों में बाद का पानी घुस गया है।
जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।इधर गर्रा टोली मटियारी में भी कनकई नदी का पानी घुस रहा है। बैगना पंचायत के गड़गांव में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।जिससे लोग परेशान हैं।अपराह्न 4:00 बजे तक प्राथमिक विद्यालय गड़गांव परिसर के बाढ़ का पानी घुस गया।जिसके कारण संबंधित विद्यालय के शिक्षिकाओं ने भी जल्दी से विद्यालय बंद करके सड़क पर आ गयी फिर वहीं से अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए फोटो खींचकर विभाग को भेजी।इधर प्राथमिक विद्यालय गर्रा टोली में भी पानी घुस गया है।