किशनगंज /पोठिया/इरफान
गुरुवार दोपहर को पोठिया थाना क्षेत्र के फाला पंचायत अंतर्गत बारोघरिया गांव में लगी आग से दो भाइयों का रसोई घर सहित अनाज व बर्तन तथा अन्य समान जलकर राख हो गया है।आग से 50 हजार रुपये की नुकसान का अनुमान लगाया गया है।बताते चलें की गुरुवार दोपहर को फाला पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित बारोघरिया गांव में दोपहर को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब निरपति सिन्हा के रसोई घर मे खाना बनने के दौरान उठी आग से निरपति सिन्हा तथा संजीव कुमार सिन्हा के घर मे आग लग गई।
ग्रामीणों को आग की भनक लगते ही सभी दौड़े-दौड़े दोनों भाइयों के घरों में लगी आग को बुझाने का प्रयास में जुट गए।इधर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पोठिया थानाध्यक्ष निशाकान्त कुमार को दी।थानाध्यक्ष ने अग्निशमन वाहन को घटना स्थल पर भेजा।जिसके बाद अग्निशमन दस्ता के बीरेंद्र कुमार व स्थानीय युवाओ ने कड़ी मशक्कत के बाद धधकती आग पर काबू पा लिया।
ग्रामीणों ने कहा यदि समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी अनहोनी होने की बात से इनकार नही किया जा सकता है। इधर अंचल कार्यालय से हल्का कर्मचारी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच,नुकसान के आंकलन किया है।