किशनगंज /सागर चन्द्रा
मामूली पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या करने की चेष्टा की। उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद ठाकुरगंज निवासी रूमा देवी की तबीयत बिगड़ने लगी।
उसकी लगातार बिगड़ती स्थिति को देखकर परिजनों ने उसे ठाकुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Post Views: 160