किशनगंज :तुलसिया में प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव 2022 कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /दिघलबैंक /प्रणव मिश्रा

जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को दिघलबैंक प्रखण्ड अंतर्गत उच्च विद्यालय तुलसिया में प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उच्च विद्यालय तुलसिया में प्रखण्ड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव कार्यक्रम का आगाज प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी सुमन सोरेन,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर शाकिब सादान आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बीईओ रेणु कुमारी ने बताया कि प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित सभी बच्चे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वही दौरान विभिन्न खेलो में चयनित बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीडीओ किशोर कुणाल, पंचायतीराज पदाधिकारी सुमन सोरेन,लेखपाल सूरज पासवान, कामरान आलम,शिक्षक महमूद हाशमी,तनवीर आजम,बिनय कुमार, राजेश कुमार सिंह,सुभोजित कुमार,वली आजम, प्रशनजीत,हसनैन मंजर आदि लोग मौजूद थे।

किशनगंज :तुलसिया में प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा उत्सव 2022 कार्यक्रम का हुआ आयोजन

error: Content is protected !!