दुष्कर्म पीड़िता मासूम को मिली अस्पताल से छुट्टी, न्यायालय में किया गया पेश

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

अपने सगे चाचा के हवस का शिकार बनी मासूम बच्ची को इलाज के बाद सदर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों की टीम के द्वारा जांचोपरांत फिट पाये जाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने पुलिस अभिरक्षा में पीड़ित बच्ची को न्यायालय में पेश किया। बताते चलें कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी शादीशुदा सगे चाचा ने ही अपनी सात वर्षीय भतीजी को हवस का शिकार बना डाला था।

घटना के बाद जब मासूम पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई तब जाकर परिजनों को घटना का आभास हुआ। परिजनों ने फौरन उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां घटना की गंभीरता को देखकर नर्सिंग होम संचालक ने बच्ची का इलाज करने से इंकार कर दिया। नतीजतन परिजन मामले की शिकायत लेकर पुलिस के समक्ष जा पहुंचे।

परिजन की लिखित शिकायत पर महिला थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था। ज्ञातव्य है कि पीड़िता के मां की मौत छह वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।

गुरुवार देर शाम परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। जबकि पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान सगा चाचा उसके कमरे में जा पहुंचा और पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया था। महिला थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दुष्कर्म पीड़िता मासूम को मिली अस्पताल से छुट्टी, न्यायालय में किया गया पेश

error: Content is protected !!