
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मंगलवार को उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में चौ. राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में किसानों की समस्याओं पर अपना पक्ष रखा तथा किसान हितैषी बातें की। इस महा पंचायत में कैमूर किसान यूनियन को भी आमंत्रित किया गया था। जिसमें प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष हरिजी सिंह के साथ साथ मोहनिया अनुमंडल अध्यक्ष नीतीश सिंह, मोहनिया प्रखण्ड अध्यक्ष संजय सिंह, संस्थापक सदस्य विकास सिंह, नुआंव प्रखण्ड सचिव चंदन राय, धीरज सिंह, पिंटू चौबे, मनोज सिंह, आर्यन सिंह इत्यादि शामिल हुए।
कैमूर किसान यूनियन ने चौ. राकेश टिकैत का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। वहीं बिहार में मंडी कानून बहाली के लिए तथा फसलों के समर्थन मूल्य के लिए और मल्टिपल एजेंसी के द्वारा खरीदी के लिए राकेश टिकैत कैमूर बिहार की धरती पर आने का आंमत्रण दिया। साथ साथ नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।