मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन
अररिया /अरुण कुमार
अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में कश्मीर को अलग देश बताए जाने पर राजनीति तेज हो चुकी है ।गुरुवार को बीजेपी नेताओ ने अलग अलग जिलों में सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन कर यह जाता दिया है की इस मामले को वो ठंडे बस्ते में जाने नही देगी। उसी क्रम में अररिया जिले में बीजेपी युवा मोर्चा के बैनर तले सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना एवं युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार की उपस्थिति में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अररिया के चांदनी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकत्ताओं के गहमा गहमी के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना ने शिक्षा विभाग द्वारा सातवीं कक्षा के प्रश्नपत्र में कश्मीर को अलग देश बताने को नीतीश सरकार में पीएफआई के इशारे पर कार्य करने वाला देश विरोधी कृत्य बताया और राष्ट्विरोधी मानसिकता से कार्य करने वाले शिक्षा पदाधिकारियों व कर्मियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि अररिया सहित सीमावर्ती जिलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी अब लगातार दूसरी बार प्रश्नपत्र में छेड़छाड़ कर स्कूलों में जेहादी एजेंडा थोपने से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार का भारत विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।
श्री कुमार ने कहा कि ये महज संयोग नही है इससे पूर्व 2017 में भी इसी प्रश्न पर सवाल उठे थे।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की सीमावर्ती क्षेत्रों में यह जानबूझकर किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के नौनिहाल भ्रमित हो और जेहादियों के नापाक एजेंडा पूरा करने में सहायक बने।
उन्होंने सरकार से मांग किया कि ऐसे राष्ट्विरोधी तत्वो को शीघ्रता से पर्दाफाश कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कठोर कार्रवाई करे।बिहार की जेहादियों के मंसूबे को पूरा करने वाली सरकार पर निशाना साधते हुए जेहादियों के आगोश में जा रही शिक्षा व्यवस्था को मुक्त करने की मांग की।मौके पर दर्जनों कार्यकता मौजुद थे।