राज्य सरकार ने अतिपिछड़ों के साथ किया है अन्याय -बीजेपी

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले में सोमवार को भाजपा के कैमूर जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैमूर जिला मुख्यालय पर आरक्षण बचाओ चुनाव कराओ कार्यक्रम के अन्तर्गत एकदिवसीय धरना दिया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव के विषय पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देश के अनुसार त्रिस्तरीय कमिटी बनाकर अतिपिछड़ा संवर्ग के लिए आरक्षण रोस्टर नहीं बनाने व मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को भ्रमित कर चुनाव कराने की अनुसंशा कर दिया।

, चुनाव आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव जब अपने अंतिम दौर में पहुंचा तो माननीय उच्च न्यायालय ने सुनील कुमार राय के मुकदमा में सुनवाई करते हुए चुनाव पर स्थगन आदेश दिया। इससे बिहार के सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं का जिन्होंने चुनाव में भाग लिया था उनका आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक नुकसान हुआ है। ऐसे मे राज्य सरकार ने अतिपिछड़ों के साथ अन्याय किया है। धरना का संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने किया।

धरना में खेदू राम, रघुवंश राम, सत्यव्रत पंकज, देवलाल पासवान, दुर्गेश चौबे, राजदेव राम, रवि पाण्डेय, रमाकांत पाण्डेय, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, शीलू तिवारी, जितेंद्र तिवारी, त्रिवेणी साह, कमलेश तिवारी, मौला बिन्द, अनिल शर्मा, सुनील सिंह, रामप्यारे ठाकुर, अनिल सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, ध्रुव तिवारी, सुशील सिंह, त्रिभुवन सोनी, मनोज गुप्ता, ज्ञानचंद केशरी आदि सम्मिलित रहे।

राज्य सरकार ने अतिपिछड़ों के साथ किया है अन्याय -बीजेपी

error: Content is protected !!