कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
पांच दिनों में कैमूर पुलिस ने 1325.400 लीटर जब्त किया विदेशी शराब
पांच दिनों में कैमूर पुलिस ने 08.400 लीटर देसी शराब किया जब्त
पांच किलो गांजा, 10 बाइक, तीन चारपहिया व 6500 नकद किया बरामद
जिले में कैमूर पुलिस ने चलाये गये समकालीन अभियान में पांच दिनों में कुल 224 लोगों को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कैमूर पुलिस ने यह अभियान 16 अगस्त से 20 अगस्त तक चलायी। चलाये गये अभियान में कैमूर पुलिस ने 224 लोगों में 111 लोगों को शराब मामले में गिरफ्तार किया है. कैमूर पुलिस ने पांच दिनों के चलाये गये समकालीन अभियान में 1325.400 लीटर विदेशी शराब, 08.400 लीटर देसी शराब के साथ साथ पांच किलो गांजा भी जब्त किया है।

इसके अलावे इस समकालीन अभियान में कैमूर पुलिस ने 10 बाइक, तीन चारपहिया वाहन, एक फिटर, एक सबसर्मिबल और 6500 रुपया नकद बरामद किया है. इसके अतिरिक्त जिले में कुल 134 वाहनों से यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर एक लाख 15 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। गौरतलब है कि कैमूर पुलिस ने 16 अगस्त से 20 अगस्त को जिले में समकालिन अभियान चलायी. पांच दिनों के चलाये गये समकालीन अभियान में वांछित अभियुक्तों, वारंटियों, फरारियों, अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी। साथ ही शराब की बिक्री व भंडारणकर्ता एवं हथियार की बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 224 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 224 लोगों में 111 लोग शराब मामले में गिरफ्तार किया गया।