बिहार पृथ्वी दिवस” के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में डिहरा पंचायत में किया गया पौधारोपण

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बिहार पृथ्वी दिवस” के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में पंचायत डिहरा के नहर परिसर में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न जगहों पर पौधा रोपण करने के बाद सभी ने यह शपथ लिया कि बड़ा होने तक पौधा को देख-भाल करेंगे। वहीं शिवम कुमार ने बताया कि इस “बिहार पृथ्वी दिवस” मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनना है। जिस पृथ्वी को हम माँ का दर्ज देते हैं, जिसने संपूर्ण मानव जाति, जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों, जल आदि को अपनी गोद में शरण दे रखी है। उसी को आज दिन-रात प्रदूषित कर रहे हैं।

पर्यावरण की रक्षा व पृथ्वी की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी और कर्तव्य बनता है। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करना चाहिए। आज के समय में पर्यावरण का गंभीर समस्या बन गया है। प्लास्टिक पर्यावरण व पृथ्वी को सबसे ज्यादा क्षति पहुँचा रहीं हैं।

इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण व पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए आज हम सभी को शपथ लेना चाहिए कि प्लास्टिक व पाॅलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देगें। अगर समय रहते हुए भी नहीं संभले तो हम सभी का अस्तित्व इस पृथ्वी से ही समाप्त हो जायेगा। इसलिए हम सभी को मिलकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि सांसे हो रहीं कम अब नहीं तो कब हर साँस की कीमत चुकानी पड़ेगी तब? हर एक इंसान एक पौधा लगा कर बड़ा होने तक देख-भाल करें।

तो यह एक छोटा-सा कदम पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सराहनीय कदम होगा। क्योंकि एक पौधा दस पुत्र के बराबर होता है। इस मौके पर बिंग हेल्पर फांउडेशन के शुभम कुमार, रनबीर प्रताप, माधव कुमार, रोहित गिरी, सतीश कुमार कनौजिया, नीरज कुमार, अंकित कुमार, नसीम आलम, मोनू कुमार, प्रीयांशु कुमार, राहुल कुमार, आदि उपस्थित रहें।

बिहार पृथ्वी दिवस” के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में डिहरा पंचायत में किया गया पौधारोपण

error: Content is protected !!