कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। इसका हिसाब कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक समय आने पर पूरा करेंगे। 2014के लोकसभा चुनाव मे देश के नेता आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता एवं भाजपा की विश्वसनीयता से घबरा कर द्वेषवश 2014 का लोकसभा चुनाव नीतीश जी और लालू जी अलग-अलग लड़े और बुरी तरह पीट गए ।
2015मे नीतीश जी बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी के राजद के साथ मिलकर लड़े बिहार मे सरकार बनायी,मुख्यमंत्री बने फिर भी मात्र 20महिने ही साथ रह पाए,असहज होकर भाजपा से निवेदन किया तो पुराने सहयोगी होने के नाते भाजपा के राज्य एवं केन्द्र के नेतृत्व ने क्षमादान देते हुए इन्हे समर्थन दिया और सरकार मे शामिल हुई।इस दौरान केन्द्र के सहयोग से बिहार के सर्वांगीण विकास को रफ्तार दिया गया।2019के लोकसभा चुनाव मे नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे साथ साथ लड़े और लोकसभा मे राजद को ईकाई संख्या मे पहुँचा दिया।
2020का चुनाव एन डी ए,नीतीश जी के घोषित नेतृत्व मे लड़ा,कम सीटो पर विजय के बाद भी भाजपा ने अपने वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री बनाया,परन्तु अतिमहत्वाकांक्षा के कारण लगभग असंभव सा प्रतीत होने वाला प्रधानमंत्री पद के लिए लालायित नीतीश कुमार सूखा,बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा से जूझते हुए बिहार की चिंता छोड़कर, कांग्रेस के कुचक्र मे फँसकर बिहार की जनता के निर्णय का अपमान किया है।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का मजाक उड़ाया है। बिहार की जनता और भारतीय जनता पार्टी कैमूर के कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक समय पर हिसाब पुरा करेगे।