कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की ओर से रविवार को भभुआ नगर परिषद क्षेत्र में आजादी के 75 वीं अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भभुआ नगर परिषद क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई। अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 8 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के सभी घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा रैली स्काउट गाइड के कैडेटों द्वारा निकाला गया।
यह रैली पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर जिला परिषद भाग-3 सदस्य विकास सिंह के द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं तिरंगे रैली की हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली का प्रस्थान किया गया। जो जयप्रकाश चौक पर जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट और गाइड दिनेश सिंह के द्वारा माल्यार्पण करते हुए एकता चौक के रास्ते भारत माता की जय वंदे मातरम की नारा लगाते हुए एकता चौक महात्मा गांधी की मूर्ति पर उच्च विद्यालय सोनहन के एडवांस स्काउट मास्टर ब्रजेश कुमार सिंह सह सचिव जिला मूल्यांकन परिषद कैमूर एवं नगर परिषद सभापति जॉनी आर्य के कर कमलों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
पंडित देव नाथ पांडे उच्च विद्यालय बारे के एडवांस स्काउट मास्टर विजय कुमार पाल सह माध्यमिक शिक्षक संघ कैमूर के कोषाध्यक्ष एवं मध्य विद्यालय भरिगावां के शिक्षक अशोक कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कैमूर स्तंभ होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली का समापन किया गया। जिला सचिव बद्री नारायण सिंह एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट दिलीप कुमार ने इस तिरंगा उत्सव रैली का भरपूर प्रशंसा किया और आगे ऐसे ही कार्यक्रम करने की अपेक्षा की गई।
इस कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार स्काउट मनीष कुमार राय, अभिषेक कुमार, प्रियरंजन द्विववेदी, नीरज कुमार, एवं राज्य पुरस्कर गाइड में जूही कुमारी, रुचि कुमारी,शगुफ्ता प्रवीण, ज्योति कुमारी,आंचल कुमारी, पूजा कुमारी निधि पांडे, रुचि कुमारी आदि ने इस रैली को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।