कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सभी प्रखंडों में जिले के वरीय पदाधिकारी नामित किए गए हैं। जो प्रखंडस्तरीय विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम नवदीप शुक्ला को रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इस बारे में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारियों के कार्यों का अनुश्रवण एवं उनके विभाग द्वारा संचालित कार्यों के निरीक्षण एवं जांच करने हेतु प्रखंडों के वरीय प्रभारी नामित किए गए थे।
कुछ पदाधिकारियों का स्थानांतरण हो जाने की वजह इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिला अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर के विभागों के पदाधिकारियों एवं विधि व्यवस्था से संबंधित कार्यों का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। जिसमें श्रम अधीक्षक जावेद रहमत को नुआंव प्रखंड आवंटित किया गया है।
जबकि वरीय उप समाहर्ता वरुणजय कुमार को चांद,जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद कुमार को चैनपुर,जिला कल्याण पदाधिकारी ललन ऋषि को अधौरा, भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनिया दुष्यंत कुमार को रामगढ़, वरीय उप समाहर्ता पम्मी रानी को भगवानपुर, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर को कुदरा, जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश को दुर्गावती,जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो. उमैर को भभुआ, वरीय उप समाहर्ता अंजेलिका कृति को मोहनिया और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी को रामपुर प्रखंड आवंटित किया गया है।