स्कूल से घर नही लौटी तीन छात्राओं को गुवाहाटी रेल पुलिस ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से किया गया बरामद ,परिजनों के किया गया सुपुर्द

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

स्कूल से घर नही लौटी तीन छात्रा को गुवाहाटी रेल पुलिस ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से बरामद की है। जिसके बाद उसे किशनगंज एसपी के पहल पर परिजनों को गुरुवार की रात सौप दिया है। तीनों छात्रा अपने घर से गर्ल्स हाई स्कूल गई थी। स्कूल के समय खत्म होने के बाद कुछ घंटों बाद तक घर नही पहुंचने पर तीनों का खोजबीन शुरू किया गया। परिजनों ने स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओं से संपर्क साधा। साथ ही जान पहचान वालों के यहां भी खोजबीन की।

लेकिन तीनों का कुछ पता नही चल सका। लापता युवती में ममता मंडल पिता राजू मंडल मझिया, मोहिनी कुमारी पिता मोहन सिंह ,कोमल पोद्दार पिता बिमल पोद्दार धरमगंज की रहने वाली है। सबसे पहले कोमल के परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की तो पता चला उसका दो अन्य साथी भी गायब है। जिसके बाद तीनों के परिजन घबरा गए थे। शाम तक परिजनों के द्वारा खोजबीन के बावजूद नही मिलने पर इसकी शिकायत लेकर टाउन थाना पहुंचे।

थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह को जानकारी मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु को घटना की जानकारी दी। तीनों गुवाहाटी स्टेशन में सकुशल पाई गई है। जिसे सुरक्षित रखा गया है। खाना पीना का इंतजाम कर दिया गया है। एसपी के पहल पर तीनों के बरामदगी होने की सूचना पर परिजनों को चेहरे पर मुस्कान आया। जिसके बाद परिजनों अपने बच्चों को लेने के लिए रवाना हो गए। जहां कागजी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

स्कूल से घर नही लौटी तीन छात्राओं को गुवाहाटी रेल पुलिस ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से किया गया बरामद ,परिजनों के किया गया सुपुर्द

error: Content is protected !!