जीविका महिला कार्यकर्ता के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

कार्यालय कार्य से किशनगंज आ रही जीविका महिला कार्यकर्ता के साथ दबंगों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपियों ने उसे तरह तरह की धमकियां भी दी। जिससे वह बुरी तरह से घबरा गई। गुरुवार को पीड़िता बदहवास अवस्था में महिला थाना पहुंची। जहां पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कोचाधामन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता कार्यालय कार्य से किशनगंज आ रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में गरगांव निवासी सादिर, कादिर, अयूब, सुंदरबाड़ी निवासी कमरूज्जमा आदि ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

आरोपियों ने कब्रिस्तान के समीप उसे जबरन रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। लेकिन पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से फरार हो गई। घटना के बाद आरोपी उसे तरह तरह की धमकियां देने लगे। जिससे पीड़िता बुरी तरह से घबरा गई।

तस्वीर साभार :सोशल मीडिया

जीविका महिला कार्यकर्ता के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़,जांच में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!