राशिफल :मंगलवार,26 अप्रैल 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

मंगलवार, तिथि एकादशी , विक्रम संवत 2079,पक्ष :कृष्ण ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति / ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा ।मन प्रसन्न रहेगा ।भावनाओ पर काबू रखे । पत्नी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। 

वृष राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के शुरूआत हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलना। 

मिथुन राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा।  कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।सावधान रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






कर्क राशि – आज का दिन साधारण रहेगा नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियो का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ भी होगी। धन खर्च होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन परेशान रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी।

सिंह राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा।मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मेहनत भी अधिक करनी पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चली आ रही परेशानी से राहत म‍िलेगा। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचकर रहें।  यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। संचित धन में कमी आयेगी।हेल्थ के प्रति सचेत रहें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।






तुला राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। भावनाओं को काबू में रखें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। अधिकारियो का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – आज का दिन साधारण रहेगा । पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मानसिक शान्ति तो रहेगी। क्रोध से बचे।

धनु राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे । मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी आ सकती है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।






मकर राशि – आज का दिन बहुत सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा । बिजनेस में किसी मित्र के सहयोग से परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्य बनाए रखे।

कुंभ राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत बन सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक समस्याएं और कठिनाइयां पैदा हो सकती हैं। यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सावधान रहें। माता का साथ मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है।

मीन राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा। बातचीत में संयमित रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग हैं ।घर वाले आपसे प्रसन्न रहेंगे ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।










राशिफल :मंगलवार,26 अप्रैल 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

error: Content is protected !!