बढ़ती गर्मी की वजह से सरकारी विद्यालयों के टाइमिंग में एक घंटा हुई कटौती सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक संचालित होंगे विद्यालय

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बढ़ती गर्मी की वजह से सरकारी विद्यालयों की टाइमिंग में एक घंटा की कटौती की गई है। जिले के वर्ग 1 से 8 के सरकारी विद्यालय अब सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। गौरतलब हो कि इससे पहले विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जा रहा था। जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा ने इस बारे में आदेश जारी किया है।




जिसमें कहा गया है कि ग्रीष्मकालीन अवधि में जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों की कक्षा एक से आठवीं तक का संचालन 6:30 से 11:30 बजे तक किया जा रहा है तापमान में हुई विधि और छात्र हित को देखते हुए वर्ग 1 से 8 तक के विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक किया जाएगा इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और स्कूल के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है।






बढ़ती गर्मी की वजह से सरकारी विद्यालयों के टाइमिंग में एक घंटा हुई कटौती सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक संचालित होंगे विद्यालय

error: Content is protected !!